Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

रात 2 बजे दिल्ली पहुंची उमर अब्दुल्ला की फ्लाइट, जयपुर में हुआ था डायवर्जन

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को लेकर जा रहा इंडिगो का विमान पहले दिल्ली में नहीं उतर सका। विमान को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट जयपुर में लैंड हुई। हालांकि कुछ देर रुकने के बाद रात 2 बजे फ्लाइट जयपुर से चली और फिर दिल्ली लैंड हुई।

लेकिन जयपुर पहुंचते ही सीएम अब्दुल्ला ने खासी नाराजगी जताई और इसे ‘परिचालन अराजकता’ करार दिया। उमर ने अपने गुस्से का इजहार X पर कुछ इस तरह से किया- दिल्ली एयरपोर्ट पर बहुत गंदगी है (मेरी फ्रेंच भाषा के लिए क्षमा करें, लेकिन मैं विनम्र होने के मूड में नहीं हूं)। जम्मू से निकलने के बाद 3 घंटे हवा में रहने के बाद हमें जयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया और इसलिए मैं यहां सुबह 1 बजे विमान की सीढ़ियों पर ताजी हवा का आनंद ले रहा हूं। मुझे नहीं पता कि हम यहां से किस समय निकलेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *