Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

बाणगंगा पुल के पास JCB ने बाइक को मारी टक्कर, 19 साल के रवि की मौत – Uttarakhand Samachar


Read Time:4 Minute, 19 Second

लक्सर: हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में देर रात दो अलग-अलग घटनाओं ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। रायसी क्षेत्र में जेसीबी और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। वहीं कुआंखेड़ा गांव में एक युवक पर कथित तौर पर नौ लोगों ने हमला कर दिया। गंडासे से सिर पर वार किए जाने के बाद घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

JCB की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

रायसी क्षेत्र के कुड़ी नेतवाला गांव निवासी रवि (19) देर रात अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से रायसी से घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि बाणगंगा पुल के पास सामने से आ रही जेसीबी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रवि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोनों साथी मामूली रूप से घायल हो गए। परिजन तीनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

युवक पर गंडासे से हमला, हालत गंभीर

दूसरी घटना लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कुआंखेड़ा गांव की है। यहां एक युवक पर कथित तौर पर नौ लोगों ने घात लगाकर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। आरोप है कि दुर्गा माता मंदिर के पास करण पाल अपने साथियों के साथ मौजूद था। इसी दौरान उन्होंने अरविंद कुमार को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान करण पाल ने गंडासे से अरविंद के सिर पर वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।

बेहोश होने के बाद भी पीटने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि अरविंद के बेहोश होकर गिरने के बाद भी हमलावरों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई जारी रखी। आरोप है कि एक आरोपी ने उसके हाथ पर डंडे से वार किया, जिससे उसकी हाथ की हड्डी टूट गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को हमलावरों से बचाया। इसके बाद परिजन अरविंद को लक्सर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हरिद्वार रेफर कर दिया। हरिद्वार में अधिक रक्तस्राव और होश नहीं आने के बाद चिकित्सकों ने घायल को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।

नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घायल की पत्नी राजदेवी की शिकायत पर पुलिस ने करण पाल समेत नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


Happy

Happy

0 %


Sad

Sad


0 %


Excited

Excited


0 %


Sleepy

Sleepy

0 %


Angry

Angry


0 %


Surprise

Surprise


0 %

Please follow and like us:

Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *