मुंबई: इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के बाद 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, शुरुआती दिनों की तुलना में फिल्म की दैनिक कमाई में अब गिरावट देखने को मिल रही है। रिलीज के छठे दिन तक फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 107.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है। फिल्म ने पहले दिन दमदार ओपनिंग करते हुए 22 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन कलेक्शन में बड़ा उछाल आया और फिल्म ने 33.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद तीसरे दिन फिल्म ने 26 करोड़ रुपये जुटाए। वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। चौथे दिन 9.25 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 9.75 करोड़ रुपये और छठे दिन 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ।
‘आवारापन 2’ का दिनवार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- पहला दिन: 22 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन: 33.75 करोड़ रुपये
- तीसरा दिन: 26 करोड़ रुपये
- चौथा दिन: 9.25 करोड़ रुपये
- पांचवां दिन: 9.75 करोड़ रुपये
- छठा दिन: 6.75 करोड़ रुपये
- कुल कलेक्शन: 107.50 करोड़ रुपये
इमरान हाशमी ने फिर निभाया शिवम का किरदार
फिल्म ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी ने एक बार फिर शिवम के किरदार में वापसी की है। फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी नजर आ रही हैं, जबकि शबाना आजमी भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ की सीक्वल बताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है।
इमरान हाशमी के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
छह दिनों में 107.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने के साथ ही ‘आवारापन 2’ इमरान हाशमी के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने उनकी कई पिछली हिट फिल्मों के लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार को कितना बनाए रख पाती है और इसका फाइनल कलेक्शन कहां तक पहुंचता है।