Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

BJP National Team: नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, तीरथ सिंह रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भी नई राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

नितिन नवीन की नई टीम में उत्तराखंड से तीरथ सिंह रावत को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तीरथ सिंह रावत के साथ राम माधव और वसुंधरा राजे को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, भारती प्रवीन पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य और एम. नागराज को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

नई टीम में 13 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री

बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं। पार्टी के संगठन में इन नियुक्तियों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उत्तराखंड से तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश भाजपा में भी इसे अहम राजनीतिक घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *