Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

नेशनल हाईवे पर धधकी कार: रुड़की फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग।

हरिद्वार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गुरुवार, 19 फरवरी की शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रुड़की क्षेत्र में एक चलती अल्टो कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग की लपटों से घिर गई और हाईवे पर हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि कार चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली।

धुआं निकला और पल भर में राख हो गई कार

जानकारी के मुताबिक, संजय सिंह नाम के व्यक्ति अपनी अल्टो कार से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए रुड़की आ रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर पहुंचे, अचानक कार के इंजन से तेज धुआं निकलने लगा।

संजय सिंह ने तुरंत तत्परता दिखाई और कार को सड़क किनारे रोककर बाहर कूद गए। उनके बाहर निकलते ही कार ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। इस घटना के दौरान हाईवे पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई और यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ।

दमकल विभाग ने पाया काबू, पर नहीं बचा सामान

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की यूनिट मौके पर पहुंची। फायर फाइटर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। कार की वायरिंग, टायर, इंजन और अंदर रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, किसी भी तरह की जनहानि न होना राहत की बात रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *