Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुख्यमंत्री धामी ने राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान को लेकर साधा निशाना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल ने जिस तरह विदेश की धरती में भारत के लोकतंत्र की खिल्ली उड़ाई है, वह उनकी निराशा व हताशा का प्रतीक है।
मुख्यलमंत्री ने कहा कि ऐसा लगता है कि वह किसी एजेंडे के तहत विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। राहुल गांधी को अपने इस बयान के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

देश के संविधान और उन्हें चुनने वाली जनता का अपमान

शनिवार को एक बयान जारी कर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राहुल गांधी का बयान ऐसे देश से आया है, जिसने भारत को वर्षों तक गुलाम बनाए रखा। जिस तरह से वह खुद यह कह रहे हैं कि उन्हें सांसद के रूप में रहना पसंद नहीं है, यह देश के संविधान और उन्हें चुनने वाली जनता का अपमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को यह बोलने का हक नहीं है। उनके पूर्वजों ने जिस तरह से लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई थी और हजारों व्यक्तियों को जेल में डाला था। उसका इतिहास गवाह है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का लोहा मान रहा है। देश बड़ी शक्ति के रूप में सामने आ रहा है। देश की अर्थव्यवस्था बेहद तेजी से बढ़ रही है। भारत का मान व सम्मान बढ़ रहा है। भारत की बातें गंभीरता से पूरा विश्व सुन रहा है। वहीं राहुल गांधी विदेश की धरती पर जाकर भारत के लोकतंत्र की खिल्ली उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र मजबूत है। विदेशी ताकतों और कुछ व्यक्तियों के कहने से यह हिल नहीं सकता। राहुल को इस बयान के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *