Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामना। कहा आप सभी को नववर्ष 2024 की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ! श्री बदरी-केदार से आप सभी के सफल, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास के पथ पर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत ढाई वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण और कठोर निर्णय हमने लिए हैं, जो 23 वर्षों में संभव नहीं हो पाए थे।

एक ओर जहां उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया, वहीं धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी पहली बार कार्रवाई करने से हम पीछे नहीं हटे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी राज्य के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की।

प्रिय प्रदेशवासियों,

वर्ष 2024 के आगमन पर सुख, शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि, संयम और सफ़लता की मंगलकामनाओं के साथ आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!

आइए इस नववर्ष प्रदेश की उन्नति में स्वयं की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *