Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

हरिद्वार में बढ़ा अपराध: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से बीच बाजार में चेन छीनी

हरिद्वार में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। रविवार को यहां मेन बाजार में डकैती की घटना हुई। वहीं, आज बीच बाजार बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से चेन छीन ली।

घटना ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के शंकर आश्रम तिराहे पर पास की है। महिला जा रही थी कि अचानक बाइक से बदमाश आए और चेन छीनकर फरार हो गए। वारदात के दौरान फायरिंग की भी सूचना है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी माैके पर पहुंचे। पुलिस फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *