Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर वाहन चोर गिरोह दून पुलिस के जाल में फंसा

थाना सेलाकुई:- दिनांक 17-03-2025 को वादी पुत्र महेंद्र सिंह निवासी बड़ा भाउवाला थाना सेलाकुई के द्वारा द्वारा अपनी मोटरसाइकिल: यू0के0-16-सी- 4538 स्प्लेंडर चोरी हो जाने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया गया, तहरीर के आधार पर तत्काल थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0 – 05/2025 धारा: 303(2) बी0एन0एस0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

वाहन चोरी की घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा घटना के अनावरण एंव अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। निदेर्शो के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए घटना स्थल तथा आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन किया गया, साथ ही सीसीटीवी फुटेजों से प्राप्त संदिग्धों के हुलिये की जानकारी कर उससे स्थानीय मुखबिर तंत्र को अवगत कराया गया।

घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी करने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वाहन चोर गिरोह के उक्त घटनाओं में शामिल होने की पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के संबंध में सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटनाओं में शामिल 02 अभियुक्तों शोभित राज तथा गीतम राजपूत को चेकिंग के दौरान इण्डस्ट्रीयल एरिया सेलाकुई से चोरी की गई मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा देहरादून तथा हरिद्वार में अलग-अलग स्थानों से अन्य दोपहिया वाहनों को चोरी करने की जानकारी दी गई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की निशानदेही पर कैंचीवाला क्षेत्र में एक खाली स्थान में झाडियों से कुल 12 अन्य दो पहिया वाहन बरामद किये गए।

बरामद वाहनों में से 01 वाहन थाना सेलाकुई पर पंजीकृत मु0अ0सं0 धारा: 5/2025 धारा: 303(2) बी0एन0एस0 तथा 01 वाहन थाना भगवानपुर हरिद्वार में पंजीकृत मु0अ0सं0: 61/25 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित होना पाया गया। शेष बरामद वाहनों के सम्बन्ध में जनपद के अन्य थानों व बाहरी जनपदों से जानकारियां एकत्रित की जा रही हैं।

पूछताछ का विवरण:-

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनो एक ही स्कूल में पढते थे तथा अपने घूमने फिरने व अन्य महंगे शौकों को पूरा करने के लिये उनके द्वारा उक्त घटनाओं को अंजाम दिया गया था। चोरी किये गये वाहनों को अभियुक्तांे द्वारा अभियुक्त शोभित राज के कैंचीवाला स्थित किराये के घर के पास एक खाली स्थान में झाडियों में छिपाकर रखा गया था। जिन्हें अभियुक्त बाहरी राज्यों में ले जाकर बेचने की फिराक में थे।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- शोभित राज पुत्र रमेश राज निवासी ग्राम देहरा अजीतपुर, थाना पंचगामा, जनपद लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश उम्र 18 वर्ष हाल: अटक फॉर्म, कैंची वाला, सेलाकुई, देहरादून

2- गीतम सिंह राजपूत पुत्र पति सिंह राजपूत निवासी ग्राम मंडपुरा, थाना इंदरगढ़, जिला कन्नौज, उत्तर प्रदेश, उम्र 22 वर्ष

बरामदगी:-

01: वाहन संख्या यू0के0-16-सी-4538 हीरो स्प्लेंडर

02: वाहन संख्या यू0के0-07-एफके-7789 हीरो स्प्लेंडर

03: हीरो स्प्लेंडर काला रंग बिना नम्बर प्लेट

04: हीरो स्प्लेंडर काला रंग बिना नम्बर प्लेट

05: हीरो स्प्लेंडर काला रंग बिना नम्बर प्लेट

06: हीरो स्प्लेंडर काला रंग बिना नम्बर प्लेट

07: हीरो स्प्लेंडर काला रंग बिना नम्बर प्लेट

08: हीरो स्प्लेंडर काला रंग बिना नम्बर प्लेट

09: हीरो स्प्लेंडर काला रंग बिना नम्बर प्लेट

10: हीरो स्प्लेंडर काला रंग बिना नम्बर प्लेट

11: हीरो स्प्लेंडर काला रंग बिना नम्बर प्लेट

12: हीरो स्प्लेंडर काला रंग बिना नम्बर प्लेट

13: हीरो स्प्लेंडर काला रंग बिना नम्बर प्लेट

पुलिस टीम :-

1- उ०नि० शैंकी कुमार, थानाध्यक्ष सेलाकुई

2- अ०उ०नि० भरत सिंह नेगी

3- कां० प्रवीण

4- कां० शीशपाल

5- कां० सुधीर

6- कां० उपेंद्र भंडारी

7- कां० अनीश

8- कां० संदीप

9- कां० जितेंद्र (SOG)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *