Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

सिलेंडर फटने से एक घर में लगी आग, पूरा घर मलबे में हुआ तब्दील

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में मंगलवार को सिलेंडर फटने से एक घर में आग लग गई। आग लगने से पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। वहीं, आग बुझाने पहुंचे छह लोग बुरी तरह झुलस गए। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन में मकान स्वामी वीरपाल उस समय अपने काम पर गया हुआ था। जबकि उसकी पत्नी सिडकुल में ड्यूटी करने गई थी। वहीं तीन बच्चे स्कूल गए हुए थे। सुबह करीब नौ बजे बंद घर में लोगों ने धुंआ निकलता देखा तो अफरा-तफरी मच गई।

पड़ोसियों ने बाल्टी में पानी लेकर बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग सिलिंडर में पहुंच गई और जोरदार धमाका हो गया। धमाका होने से वहां पानी डाल रहे छह लोग झुलस गए। जिनका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया लेकिन घर संकरी गली होने से उन्हें भी मुसीबत का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *