Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सड़क हादसे में बाल-बाल बचे

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शुक्रवार शाम दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनकी कार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर अन्य गाड़ियों से टकरा गई। हादसा अचानक सामने आए वाहन को बचाने के दौरान हुआ। गनीमत यह रही कि पूर्व मुख्यमंत्री सहित वाहन में मौजूद सभी लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, हरीश रावत अपने निजी वाहन से देहरादून से दिल्ली की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार कंकरखेड़ा क्षेत्र में पहुंची, अचानक एक वाहन ने सामने से कट मार दिया। चालक ने कार को बचाने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण बिगड़ने से वह अन्य गाड़ियों से टकराते हुए डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। पुलिस ने तुरंत दूसरी गाड़ी की व्यवस्था की, जिसमें उन्हें सुरक्षित गंतव्य तक भेजा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर भारी ट्रैफिक और लापरवाह वाहन चालकों के कारण आए दिन हादसे होते हैं। हादसे के बाद कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति भी बन गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *