Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

हरिद्वार में पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने रची खुद की हत्या की साजिश

हरिद्वार में अपनी ही हत्या की 30 लाख रुपये की सुपारी देने का मामला सामने आया है। बहादराबाद पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सामने आया कि आरोपी ने जमीनी विवाद में दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए खुद अपनी ही हत्या की साजिश रची थी। उसने अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल से तीन युवकों के साथ मिलकर अपनी ही गाड़ी पर फायरिंग करने की योजना बनाई थी। उसने थाना बहादराबाद में तहरीर देकर विपक्षी पर खुद की 30 लाख रुपये की सुपारी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच कर पूरे मामले से पर्दा उठाया।एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य साजिशकर्ता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य जाकिर निवासी घोड़ेवाला, थाना बहादराबाद, खालिक निवासी घोड़ेवाला, थाना बहादराबाद उस्मान निवासी जलालपुर, थाना कोतवाली रुड़की सोहेल निवासी सोत मोहल्ला, थाना कोतवाली रुड़की, आजम निवासी कान्हापुर, थाना कोतवाली रुड़की शाजिद निवासी घोड़ेवाला, थाना बहादराबाद शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *