Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

नगर निगम परिसर में होली मिलन, मुख्यमंत्री धामी और मंत्री जोशी ने थिरकते हुए किया आयोजन

उत्तराखंड:-   होली अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ खूब होली खेली। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे। दोनों होली के गीतों पर खूब थिरके। नगर निगम परिसर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में मेयर, मंत्री औऱ विधायक भी शामिल हुए। इस अवसर संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम की कई सुविधाओं को ऑनलाइन करने के लिए एक सॉफ्टवेयर का उद्घाटन किया।

प्रदेशभर में आज होली मिलन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। तमाम मंत्री-विधायक इन कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंच रहे हैं। होली मिलन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अनोखा अंदाज देखने को मिला।  होली मिलन कार्यक्रम में वह झूमने नाचते नजर आए। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *