Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

जलभराव में डूबे कई वाहन, यातायात हुआ बाधित

उत्तराखंड में आज भी मौसम बदला हुआ है। ऋषिकेश में सुबह तेज बारिश से ढालवाला का पूरा इलाका जलमग्न हो गया। वहीं, ढालवाला क्षेत्र में कई वाहन पानी में डूब गए और कई वाहन फंस गए। बारिश रुकने के बाद यातायात को सुचारू किया गया। ऋषिकेश के कई स्थानो पर भी जलभराव हुआ है।कई जिलों में बारिश का येलो अलर्टमौसम विभाग ने आज देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 18 सितंबर तक प्रदेशभर में हल्की बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *