Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

यूनाइटेड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखण्ड के पदाधिकारी भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बीते दिन मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने भेंट की। इस अवसर पर यूनाइटेड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखण्ड के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने टीम को ओडिशा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि दिव्यांग क्रिकेट टीम की सफलता से राज्य का मान तो बढ़ा ही, साथ ही इससे समाज में दिव्यांग जनों को प्रेरणा भी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने दिव्यांगों को खेलों की मुख्यधारा से जोड़ने के लिये समेकित प्रयासों की जरूरत बताते हुए यूनाइटेड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के प्रयासों की भी सराहना की।

इस अवसर पर विधायक सुरेश गड़िया, क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गणेश शाह, उपाध्यक्ष विजय रमोला, सचिव उपेन्द्र पंवार, टीम के कप्तान धन सिंह, उपकप्तान धनवीर सिंह एवं अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *