Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

पद्म विभूषण मैरी कॉम ने संन्यास की अटकलों पर लगाया विराम, जल्द रिंग में उतरेंगी

उत्तर प्रदेश:- आठ बार विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता की विजेता व पद्म विभूषण मैरी कॉम जल्द मुक्केबाजी रिंग में उतरेंगी। उन्होंने कहा कि वह अभी संन्यास नहीं ले रहीं। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने उन अटकलों पर विराम लगा दिया, जिसमें उनके संन्यास लेने की चर्चा हो रही थी। उन्होंने कहा कि चोट की वजह से वह पेरिस ओलंपिक-2024 में हिस्सा नहीं ले पाई थीं, जिसका उन्हें मलाल है।

1 दिसंबर को संत फिदेलिस स्कूल के वार्षिक खेल महोत्सव की मुख्य अतिथि मैरी कॉम ने कहा कि उन्हें घुटने में चोट लग गई थी, इसलिए ओलंपिक में भारतीय मुक्केबाजी दल का हिस्सा नहीं बन पाई। इस बीच हवा उड़ी कि वह संन्यास ले रही हैं। मगर ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। वह जल्द रिंग में उतरेंगी और देश के लिए पदक जीतेंगी। मैरी कॉम ने कहा कि बेटियों को खेल में आगे आना चाहिए, क्योंकि खेल में सुविधाएं बढ़ी हैं। खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के तमाम मौके मिल रहे हैं, जिसका फायदा उठाना चाहिए। देश में दूसरी मैरी कॉम बनेगी, लेकिन कुछ समय लगेगा। यह बेटियां अपनी मेहनत, समर्पण, अनुशासन से कर सकती हैं।

मणिपुर में माहौल के सवाल पर मैरी कॉम खामोश हो गई हैं। उन्होंने कहा-देखिए, राजनीति से उनका कोई सरोकार नहीं है। वह खिलाड़ी हैं, इसलिए खेल पर ही बात करती हैं। उन्होंने कहा कि देश में खेल सुविधाएं बढ़ रही हैं। खिलाड़ियों को इसका फायदा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। खेल से भी देश की सेवा की जा सकती है। ओलंपिक, विश्वकप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद जब तिरंगा धीरे-धीरे राष्ट्रगान के साथ ऊपर जाता है, तो सिर गर्व से ऊंचा उठ जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *