Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

रामपुर में पीआरवी नहर में पलटी, एक महिला सिपाही की मौत, तीन सिपाही घायल

उत्तर प्रदेश: रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र में गश्त पर निकली पीआरवी नहर में पलट गई। इसमें एक महिला सिपाही की मौत हो जाना बताया जा रहा है। जबकि तीन अन्य सिपाही घायल हुए हैं। घटना रात के 10:30 की बताई जा रही है।

लखनऊ कंट्रोल रूम से झगड़े की सूचना मिलने के बाद पीआरबी पर सवार सभी कांस्टेबल नवाब नगर गांव जा रहे थे। लखनऊ कंट्रोल रूम से झगड़े की सूचना मिलने के बाद पीआरबी पर सवार सभी कांस्टेबल नवाब नगर गांव जा रहे थे।

पटवाई कस्बे से करीब 2 किलोमीटर दूर शाहबाद मार्ग पर नवाब नगर में पेट्रोल पंप के सामने स्थित नहर में पीआरवी पलट गई। वाहन के चारों पहिए ऊपर हो गए थे। घटना देखकर पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारी दौड़कर मौके पर पहुंचे और चारों पुलिस कर्मियों को नहर से बाहर सुरक्षित निकाला।

लेकिन इसमें महिला कांस्टेबल रुचि काफी गंभीर रूप से चोटिल हो गई थीं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया था। रुचि को प्रारंभिक उपचार के बाद भी उनकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया, जहां उनकी मौत होने की बात सामने आ रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *