Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

शक्ति फार्म दुर्घटना: मंत्री बने देवदूत, घायल को जान बचाने का किया काम

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा रविवार को जब  चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे  तो शक्ति फार्म में एक सड़क दुर्घटना घायल व्यक्ति को सड़क पर परेशान देख  उन्होंने मदद की  अपनी गाड़ी रूकवाई  और खुद अस्पताल तक पहुंचवाया जिसकी वजह से  घायल व्यक्ति की जान बच सकी। मंत्री उस व्यक्ति के लिए देवदूत बनकर आएं और अपनी गाड़ी से घायल को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई।

सोशल मीडिया के द्वारा मंत्री सौरव बहुगुणा ने इस बात की जानकारी दी और कहा कि शक्तिफार्म में एक दुर्घटना के उपरांत आज आपातकाल स्थिति में अपनी गाड़ी से घायल व्यक्ति को प्रयास अस्पताल पहुंचाया और चिकित्सकों से चोटिल व्यक्ति के उपचार के संबंध में चर्चा की। ईश्वर से घायल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *