Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

श्री देव सुमन विश्वविद्यालय ने परीक्षा रद्द की, दो घंटे बाद छात्रों में असमंजस

श्री देव सुमन विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में इन दिनों एमए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में बीते रोज हुई अंग्रेजी की परीक्षा में विवि का गजब हाल देखने को मिला। दो प्रश्नपत्रों में एक जैसे सवाल आने पर विवि ने आधी परीक्षा के बीच में परीक्षा को रद्द कर दिया। अब इस परीक्षा की नई तिथि दोबारा जारी की जाएगी।

दरअसल सात दिसंबर को महाविद्यालयों में अंग्रेजी की (लिटरेसी क्रिटिसिज्म-1) की परीक्षा हुई। लेकिन प्रश्नपत्र के प्रथम-ए और द्वितीय भाग-बी के प्रश्न एक जैसे होने के चलते दो घंटे की परीक्षा के बाद उसे रद्द कर दिया गया। लापरवाही का आलम तो यह रहा न प्रश्नपत्र तैयार करने वाले ने इस पर ध्यान दिया और न ही प्रश्नपत्र खुलने के बाद इस पर नजर दौड़ाई गई। जिसके चलते छात्रों का समय बर्बाद होने के साथ उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।

विश्वविद्यालय से जब प्रश्न पत्र बनाया गया था, तब कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में कुछ आधुनिक दिक्कत आने से प्रश्नपत्र प्रथम और द्वितीय भाग एक जैसे प्रिंट हो गए। जबकि जब प्रश्नपत्र बनाया गया था तब दोनों भागों में सारे प्रश्न अलग-अलग थे। ऐसे में छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। ताकि छात्रों के परीक्षा परिणाम में कोई गड़बड़ी न हो। जल्द ही परीक्षा की नई तिथि के संबंध में छात्रों को सूचित किया जाएगा। प्रो. सीएस नेगी, परीक्षा नियंत्रक, श्री देव सुमन विवि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *