Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

साउथ दिल्ली में थार ड्राइवर की गुंडागर्दी, सिक्योरिटी गार्ड के दोनों पैर तोड़े

दक्षिणी दिल्ली:-  महिपालपुर फ्लाईओवर के पास रविवार को एक 24 वर्षीय युवक ने हॉर्न बजाने से मना करने पर एक सिक्योरिटी गार्ड को जानबूझकर अपनी महिंद्रा थार गाड़ी से कुचल दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वसंत कुंज थाना पुलिस ने छह घंटे में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित राजीव कुमार फायरवाल सिक्योरिटीज लिमिटेड में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत है। उसन पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर को सड़क पार करने के दौरान उन्होंने एक थार ड्राइवर को बेवजह हॉर्न बजाने से मना किया था।

इस पर ड्राइवर ने गुस्से में आकर उन्हें जानबूझकर अपनी थार गाड़ी से टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए और आरोपित उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। इस हमले में राजीव कुमार के दोनों पैरों और टखने में फ्रैक्चर आया है। घटना की सूचना मिलते ही वसंत कुंज दक्षिण पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास और हिट एंड रन का मामला दर्ज का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसके आधार पर काले रंग की महिंद्रा थार की पहचान की गई। गाड़ी मालिक के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपित रंगपुरी निवासी विजय उर्फ लाला को गिरफ्तार कर उसकी महिंद्रा थार गाड़ी को जब्त कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *