Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुख्यमंत्री ने बुलाई कैबिनेट बैठक, जोशीमठ के भविष्य को लेकर किया जाएगा रोडमैप जारी

धामी सरकार आज जोशीमठ भू धंसाव आपदा पीड़ितों को बड़ी राहत दे सकती है, आज होने वाली कैबिनेट बैठक में जोशीमठ के भविष्य को लेकर रोडमैप जारी किया जाएगा, धामी सरकार कवायद नई टिहरी की तर्ज पर न्यू जोशमीठन बसाने की है।

वहीं न्यू जोशीमठ को लेकर प्रशासन के स्तर से भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है। बीते दिन सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर पर जोशीमठ के ताजा हालात की जानकारी देते हुए सचिव आपदा प्रबंधन ने भी इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि जोशीमठ में आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और राहत पैकेज को लेकर मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। साथ ही नया जोशीमठ कहां बसाया जाएगा, यह भी तय किया जाएगा।

फिलहाल कुछ सरकारी जमीनों को चिन्हित किया गया है। जीएसआई की ओर से इन जमीनों का भूमि सर्वेक्षण एवं भूगर्भीय अध्ययन किया जा रहा है। उधर, नया जोशीमठ बसाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सरकारी भूमि को खंगाला जा रहा है। इस काम में राजस्व से लेकर पालिका और ब्लॉक अफसर, कर्मियों को लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *