Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

ऑक्सीजन की कमी और लापरवाही के आरोपों से घिरा जिला अस्पताल

रुद्रपुर स्थित जिला चिकित्सालय में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत के बाद अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। घटना से नाराज परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हो गए। आक्रोशित लोगों ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का घेराव कर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए।

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा और कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी और कथित लापरवाही के कारण महिला की जान गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि समय पर पर्याप्त चिकित्सा सुविधा और ऑक्सीजन उपलब्ध होती, तो महिला को बचाया जा सकता था।

घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्थिति को देखते हुए देर रात सौरभ बहुगुणा भी अस्पताल पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *