Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

देहरादून क्राइम: लूटपाट के बाद इंजीनियर को पुल से नीचे फेंकने का आरोप

देहरादून में गुरुवार देर रात एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ लूट, मारपीट और कथित अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूटी सवार दो युवक उसे जबरन अपने साथ ले गए और बाद में घायल अवस्था में पुल से नीचे फेंक दिया। पीड़ित युवक की पहचान 23 वर्षीय आकाश कुमार के रूप में हुई है, जो आईटी पार्क स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर कार्यरत है। परिजनों के अनुसार आकाश गुरुवार रात ड्यूटी खत्म होने के बाद घर लौटने के लिए सहस्रधारा क्रॉसिंग पर ऑनलाइन बाइक बुक कर रहा था। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए।

शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने नदी किनारे घायल युवक की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज दून अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

परिजनों की शिकायत के अनुसार आरोपी युवक को शहर के कई इलाकों में घुमाने के बाद जामुनवाला पुल तक ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की गई और बैग, मोबाइल फोन तथा नकदी लूट ली गई। इसके बाद आरोपियों ने उसे पुल से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जितेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *