Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

केदारनाथ यात्रा के बीच स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, सीएम धामी ने दी सौगात

 

उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। पिछले कई दिनों से पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में हो रही हल्की से मध्यम बारिश के कारण लोगों को मई की तेज गर्मी से राहत मिली है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जहां तापमान रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था, वहीं अब मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तराखंड के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन फिलहाल सक्रिय है। इसके अलावा दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में निचले स्तर पर बना मौसम तंत्र भी प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसके असर से कई जिलों में बादल छाने, बारिश और तेज हवाएं चलने की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 9 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और अल्मोड़ा में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर समेत मैदानी जिलों में पिछले दो दिनों से मौसम अपेक्षाकृत शुष्क बना हुआ है। हालांकि कई स्थानों पर तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 11 मई से प्रदेशभर में मौसम एक बार फिर बदल सकता है। नई मौसम प्रणाली सक्रिय होने के चलते कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। आने वाले दिनों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। तापमान की बात करें तो शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 16.6 और न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *