Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

कांग्रेस ने अग्निवीर योजना वापस लेने की उठाई मांग, देहरादून में विरोध मार्च

देहरादून:-  अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन चौक तक विरोध रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली के बाद प्रदर्शनकारी वापस प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अग्निवीर योजना को वापस लेने की मांग की। उनका कहना था कि यह योजना युवाओं के भविष्य और सेना की पारंपरिक भर्ती व्यवस्था दोनों के लिए नुकसानदायक है। रैली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी, प्रदेश पूर्व सैनिक कांग्रेस अध्यक्ष राम रतन नेगी, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सत्ता में आने पर योजना समाप्त करने का दावा

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अग्निवीर योजना सैनिकों के सम्मान और सेना की पारंपरिक भर्ती प्रणाली के अनुरूप नहीं है। उनका आरोप था कि इस व्यवस्था से युवाओं के रोजगार और सेना की दीर्घकालिक संरचना पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। नेताओं ने कहा कि यदि भविष्य में कांग्रेस केंद्र की सत्ता में आती है तो अग्निवीर योजना को समाप्त कर पहले की नियमित सैन्य भर्ती व्यवस्था को बहाल किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने केंद्र सरकार से योजना पर पुनर्विचार करने और पारंपरिक भर्ती प्रक्रिया को फिर से लागू करने की मांग दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *