Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

कांग्रेस पर बीजेपी का हमला, कहा- संवेदनशील मुद्दे पर हो रही राजनीति

NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को घेरने में जुटा है, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले में पलटवार करते हुए कहा है कि परीक्षा रद्द करने का फैसला पूरी तरह छात्रों के हित में लिया गया है। बीजेपी ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों से इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं करने की अपील की है। भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार पेपर लीक माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि देशभर में फैले इस रैकेट को खत्म करने के लिए जांच एजेंसियां लगातार कई राज्यों में छापेमारी कर रही हैं। जैसे ही परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक की आशंका सामने आई, केंद्र सरकार ने तुरंत परीक्षा रद्द करने और सीबीआई जांच की सिफारिश करने का फैसला लिया।

उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। यदि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं तो ऐसी स्थिति में परीक्षा रद्द करना ही सबसे सही निर्णय होता है। भाजपा का कहना है कि जल्द ही पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था के साथ दोबारा परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

मनवीर चौहान ने कहा कि इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि अब तक जांच में किसी राजनीतिक दल से जुड़े होने के प्रमाण सामने नहीं आए हैं। बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे को राजनीतिक एजेंडे के तहत इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड में भी धामी सरकार ने नकल माफियाओं के खिलाफ सख्त कानून बनाकर बड़ी कार्रवाई की है। सरकार लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए काम कर रही है। चौहान ने स्पष्ट कहा कि यदि कोई भी माफिया युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *