Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

डोईवाला में तेज रफ्तार इको पिकअप से टकराई, 6 लोग गंभीर रूप से घायल


Read Time:3 Minute, 36 Second

डोईवाला:- देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई मंदिर के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर हुए इस हादसे में इको कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पिकअप का पिछला पहिया निकलने से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, एक पिकअप वाहन डोईवाला की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक पिकअप का पिछला पहिया निकल गया। पहिया निकलने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आ रही इको कार पिकअप से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इको कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में इको में आगे बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

इको में सवार 6 लोग गंभीर घायल

हादसे के समय इको कार में कुल सात लोग सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में तीन को डोईवाला के सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत होने की जानकारी सामने आई है। वहीं दो घायलों को हिमालयन हॉस्पिटल और चार लोगों को देहरादून के कैलाश हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान की प्रक्रिया की जा रही है।

हाईवे पर करीब एक घंटे लगा जाम

हादसे के बाद हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर टोल के पास वाहनों की लंबी कतार लग गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के सड़क पर होने के कारण करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।

पिकअप चालक मौके से फरार

हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, जांच के बाद हादसे के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों और संबंधित वाहन चालक की भूमिका स्पष्ट होगी।


Happy

Happy

0 %


Sad

Sad


0 %


Excited

Excited


0 %


Sleepy

Sleepy

0 %


Angry

Angry


0 %


Surprise

Surprise


0 %

Please follow and like us:

Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *