Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

धारदार हथियार और खिलौना बंदूकें मिलने से चारधाम यात्रा में मचा हड़कंप

चारधाम यात्रा 2026 के दौरान केदारनाथ धाम से एक बड़ी खबर सामने आई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान रुद्रप्रयाग पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार युवक के पास से दो धारदार हथियार और दो खिलौना बंदूकें बरामद हुई हैं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि युवक बिना किसी वैध पहचान पत्र के टेंट में रह रहा था।

सीओ केदारनाथ नितिन लोहनी के अनुसार चारधाम यात्रा के चलते केदारघाटी में लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और अस्थायी ठिकानों की जांच की जा रही है। इसी अभियान के तहत बुधवार शाम को टेंटों और आसपास के इलाकों में चेकिंग की गई, जहां युवक की गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर उसे रोका गया।

तलाशी के दौरान युवक के पास हथियार मिलने के बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। साथ ही टेंट संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पुलिस के अनुसार युवक रायबरेली का रहने वाला है। परिजनों से संपर्क करने पर जानकारी मिली कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *