Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उत्तराखंड की एएनएम पूजा परमार राणा को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान और समर्पित कार्य के लिए प्रदान किया।

उत्तरकाशी जिले के नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात पूजा परमार राणा पिछले 15 वर्षों से दुर्गम हिमालयी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं दे रही हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने दूरस्थ गांवों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। उनके समर्पण और सेवा भावना को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

कोविड-19 महामारी के दौरान भी पूजा परमार राणा ने अग्रिम पंक्ति में रहकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। यमुना घाटी क्षेत्र में पहली वैक्सीनेटर के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने शत-प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य हासिल करने में बड़ा योगदान दिया। महामारी के दौरान उनके प्रयासों की स्थानीय स्तर पर भी खूब प्रशंसा हुई थी।

इसके अलावा उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जागरूकता, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं के सफल संचालन में भी सक्रिय भूमिका निभाई। इससे पहले भी उन्हें राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ ऑग्जीलियरी नर्स मिडवाइफ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। राष्ट्रीय सम्मान मिलने से पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *