Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

लिंक क्लिक करते ही हैक हुआ मोबाइल, खाते से निकली रकम

हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से 1.78 लाख रुपये उड़ा लिए। ठगों ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर पीड़ित को फोन किया और मोबाइल पर एक लिंक भेजकर उसे क्लिक करने के लिए कहा।

पीड़ित सुब्रत साहु, निवासी शिवालिक नगर, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है। तीन फरवरी को उन्हें एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड की केवाईसी अपडेट करनी है। बातचीत के दौरान ठग ने उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा और तुरंत उसे खोलने के लिए कहा।

जैसे ही पीड़ित ने लिंक पर क्लिक किया, उनका मोबाइल हैक हो गया। शुरुआत में उन्हें किसी गड़बड़ी का अंदाजा नहीं हुआ, लेकिन करीब दो घंटे बाद खाते की जांच करने पर पता चला कि उनके खाते से 1.78 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस और साइबर सेल को मामले की सूचना दी।

थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि साइबर सेल की प्रारंभिक जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बैंक ट्रांजैक्शन, मोबाइल नंबर और डिजिटल गतिविधियों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और फोन पर बैंक संबंधी निजी जानकारी साझा करने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *