Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

सीमित संसाधनों के बावजूद महक ने हासिल की बड़ी सफलता

उत्तरकाशी की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा से नए मुकाम हासिल कर रही हैं। इसी कड़ी में गढ़वाल की बेटी महक चौहान ने बड़ा नाम रोशन किया है। महक का चयन भारतीय सीनियर महिला रग्बी टीम में हुआ है, जिससे पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है। उनकी इस उपलब्धि को प्रदेश के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है। दरअसल, 16 और 17 मई 2026 को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में आयोजित होने वाली ‘सेंट्रल एंड साउथ एशिया 7s चैंपियनशिप’ में महक चौहान भारतीय टीम की ओर से हिस्सा लेंगी। उत्तरकाशी जिले की रहने वाली महक लंबे समय से रग्बी खेल में शानदार प्रदर्शन करती आ रही हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने दमदार खेल से राष्ट्रीय स्तर पर खास पहचान बनाई है।

महक इससे पहले भारतीय अंडर-18 और अंडर-20 महिला रग्बी टीम का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन किया था। अब सीनियर महिला टीम में चयन होने के बाद उनकी उपलब्धि को और भी बड़ी सफलता माना जा रहा है।

उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी महक को बधाई दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यकांत सैनी, सचिव यशवंत सिंह, कोषाध्यक्ष आयुष सैनी और फिटनेस ट्रेनर आकाश सिंह ने कहा कि महक की मेहनत और संघर्ष प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा है।

महक चौहान की सफलता यह साबित करती है कि पहाड़ों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। सही अवसर और मजबूत इरादों के दम पर यहां की बेटियां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश की अन्य बेटियों को भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *