Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

हरिद्वार में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, STF-ANTF ने मेडिकल स्टोर संचालक को दबोचा


Read Time:4 Minute, 49 Second

हरिद्वार: ज्वालापुर क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ, एएनटीएफ, ड्रग विभाग और ज्वालापुर कोतवाली पुलिस की टीम ने अवैध रूप से कोडीन युक्त सिरप का भंडारण और बिक्री करने के आरोप में एक मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के आवास और कार की तलाशी ली गई, जहां से 200 बोतल कोडीन युक्त सिरप बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास सिरप की खरीद, बिक्री और भंडारण से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं थे। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मेडिकल स्टोर संचालक पर STF की नजर

एसटीएफ के मुताबिक मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत हरिद्वार समेत प्रदेशभर में नशे के अवैध कारोबार पर निगरानी बढ़ाई गई है। इसी अभियान के तहत संयुक्त टीम मेडिकल स्टोरों की जांच कर रही थी।  इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि सराय गांव स्थित वैभव मेडिकल स्टोर का संचालक आकाश छाबड़ा अपने आर्य नगर स्थित आवास में बड़ी मात्रा में कोडीन युक्त सिरप रखे हुए है और इसकी अवैध बिक्री कर रहा है।

फ्लैट और कार की तलाशी में मिली 200 बोतल

सूचना की पुष्टि के बाद संयुक्त टीम ने आरोपी के आर्य नगर स्थित फ्लैट और उसकी वैगनआर कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दो पेटियों में रखी 200 बोतल कोडीन युक्त सिरप बरामद हुई। अधिकारियों ने आरोपी से बरामद सिरप के संबंध में खरीद, बिक्री और भंडारण से जुड़े दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सिरप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

नशा करने वालों को बेचने का आरोप

पूछताछ के दौरान पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि वह कोडीन युक्त सिरप को नशे के लिए इस्तेमाल करने वाले लोगों को कथित तौर पर फुटकर में बेचता था और इससे अवैध आर्थिक लाभ कमाता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश छाबड़ा पुत्र सुरेश छाबड़ा, निवासी आर्य नगर, थाना ज्वालापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी वैगनआर कार को भी कब्जे में ले लिया है।

सप्लाई नेटवर्क की भी होगी जांच

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ के आधार पर अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी को नशीला सिरप कहां से मिलता था और इसके पीछे कोई बड़ा सप्लाई नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जाएगी और संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

STF ने लोगों से की अपील

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी या अवैध बिक्री से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस या एसटीएफ को सूचित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


Happy

Happy

0 %


Sad

Sad


0 %


Excited

Excited


0 %


Sleepy

Sleepy

0 %


Angry

Angry


0 %


Surprise

Surprise


0 %

Please follow and like us:

Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *