Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

हरिद्वार में बड़ा सड़क हादसा, चालक वाहन छोड़कर फरार

हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पिरान कलियर के अब्दाल शाह रोड पर रविवार रात एक तेज रफ्तार और बेकाबू स्कॉर्पियो कार ने राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में एक मासूम बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यूपी नंबर की स्कॉर्पियो तेज गति से अब्दाल शाह रोड की ओर से आ रही थी। सड़क पर भीड़ होने के बावजूद चालक ने वाहन की रफ्तार कम नहीं की। अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान एक स्कूटी भी कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि घायलों में एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों की निगरानी में सभी घायलों का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को क्रेन की मदद से कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *