Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मकर सक्रांति का पर्व मुख्यमंत्री ने मनाया कुष्ठ आश्रम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिन कुष्ठ आश्रम पहुँचकर उत्तरायणी/घुघुतिया त्यौहार/मकर सक्रांति पर्व मनाया। उन्होंने भगवान सूर्य के उत्तरायण में प्रवेश करने की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान सूर्य हम सभी पर कृपा करें, सभी के जीवन में अनन्त खुशियां, ऊर्जा, उमंग लाए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि समाज के अन्तिम पंक्ति तक सरकार, शासन, प्रशासन पहुंचे और पात्रों को योजनाओं का लाभ मिले।
प्रदेश सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग हेतु योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस दौरान आश्रम के प्रधान भगवान महाराणा, विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, एसएसपी मन्जूनाथ टीसी, सीडीओ विशाल मिश्रा सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

वहीं बीते सायं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टनकपुर से तहसील पहुंचे, जहां उन्होंने लगातार पड़ रही ठंड के चलते गरीबों को तहसील में गरम कंबल बांटे। उन्होंने प्रशासन को गरीबों के लिए रात्रि में रुकने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *