Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

श्री हेमकुंड साहिब के लिए डीजीसीए की टीम इस सप्ताह करेगी गोविंदघाट और घांघरिया में हेलीपैड का निरीक्षण

चारधाम यात्रा : श्री हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा इसी सप्ताह से शुरू हो सकती है। माना जा रहा है कि डीजीसीए की टीम इस सप्ताह गोविंदघाट और घांघरिया के हेलीपैड का निरीक्षण करने के बाद हेली सेवा शुरू करने की अनुमति दे देगी।
प्रदेश में चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा का संचालन किया जाता है। इस वर्ष केदारनाथ के लिए हेली सेवा का संचालन शुरू हो चुका है। सात हेली कंपनियां केदारघाटी के नौ हेलीपैड से हेली सेवाओं का संचालन कर रही हैं।

केदारनाथ के लिए हेली सेवाओं की बुकिंग फुल चल रही है। अब हेमकुंड साहिब यात्रा भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में यहां के लिए हेली सेवा का संचालन किया जाना है। यहां से एक हेली कंपनी को टेंडर दिया गया है। अभी हेमकुंड साहिब में जगह-जगह बर्फ जमी है और मौसम भी बार-बार बदल रहा है। इस कारण अभी वहां हेली सेवा शुरू नहीं हो पाई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास परिषद (यूकाडा) के सीईओ सी रविशंकर ने बताया कि डीजीसीएस के परीक्षण के बाद यहां से हेली सेवा का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *