Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 25 मई को प्रात: 11 बजे होगा घोषित

अब उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हुआ। परीक्षा का रिजल्ट 25 मई को घोषित किया जाएगा। आज रिजल्ट जारी करने की तिथि घोषित की गई।  हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल को खत्म हुई थी। राज्य के 1253 केंद्रों में 2,59,439 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। हाईस्कूल में 132115 व इंटर में 127324 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पौड़ी में सबसे अधिक 136 व चंपावत जिले में सबसे कम 39 केंद्र थे।

एक फरवरी से 28 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षा हुई थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य हुआ था। प्रदेश में कापी जांचने के लिए 30 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। मूल्यांकन कार्य में 45 सौ शिक्षक लगे हुए थे।

परिषद की सचिव नीता तिवारी ने बताया कि 25 मई को प्रात: 11 बजे रिजल्ट घोषित किया जाएगा। हालांकि रिजल्ट शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत घोषित करेंगे या फिर माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी घोषित करेंगी। इस बारे में परिषद ने अभी स्पष्ट नहीं किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *