Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने  विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर किया प्रहार

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने नए संसद भवन के लोकार्पण को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर प्रहार करते हुए कहा की विपक्ष देश और प्रदेश की देवतुल्य जनता को भ्रमित करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा की देश के लिए गौरवशाली क्षण से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि नए संसद भवन के निर्माण से भारत में नए युग की शुरुआत बताया। साथ ही उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए, कहा की नए युग को नए संसद भवन की जरूरत के आधार पर ही कार्य किया गया है।

वही उन्होंने बताया की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नौ वर्ष का ऐतिहासिक कार्यकाल रहा, उन्होंने कहा कि आज नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जिस तरह देश विकास के नए सोपान तय कर रहा है। पूरे विश्व में 140 करोड़ भारतवासियों का माथा गर्व से ऊंचा हुआ है। विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों पर के नौ सवालो पर उन्होंने कहा की कांग्रेस तो स्वयं अपनी गुटबाजी से घिरी हुई है और भाजपा के सांगठनिक कार्यक्रमों को देखकर ही घबराई हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *