Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

सर्वसमाज सभा के दौरान लक्सर में पुलिस ने दिखाई सख्ती, लाठी चार्ज किया

उमेश कुमार समर्थकों को पंचायत से बलपूर्वक हटाया गया, पुलिस ने डोईवाला में उमेश को हिरासत में लिया

हरिद्वार। उमेश कुमार और प्रणव सिंह विवाद को लेकर आयोजित सर्वसमाज की पंचायत में पहुंचे उमेश कुमार के समर्थकों को वहां मौजूद भीड़ ने बलपूर्वक हटा दिया। पंचायत में पहले से ही प्रणव सिंह के समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद थे, जिससे तनाव की स्थिति बन गई।

इससे पहले, उमेश कुमार जब देहरादून से लक्सर की ओर पंचायत में शामिल होने जा रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें डोईवाला में हिरासत में ले लिया। प्रशासन ने इस पंचायत की कोई अनुमति नहीं दी थी, और खुद उमेश कुमार ने भी इसे रद्द करने की घोषणा की थी। बावजूद इसके, जब पंचायत में प्रणव सिंह के समर्थक बड़ी संख्या में जुटे, तो उमेश समर्थक भी अपनी ताकत दिखाने के इरादे से वहां पहुंचे।

हालांकि, मौके पर पहले से सतर्क पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए उमेश समर्थकों को पंचायत स्थल से हटा दिया। इस घटना से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है, और प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

बड़ी खबर रुड़की से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. खानपुर विधायक उमेश कुमार के समर्थकों पर पुलिस ने लक्सर में पंचायत में जाते समय लाठीचार्ज कर दिया है. लाठीचार्ज के बाद से हालात तनावपूर्ण हो गए हैं.
पुलिस कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कोई भी किसी कीमत पर कोई भी रिस्क लेने को तैयार नहीं है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *