Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

उत्तराखंड को जल्द मिलेंगी 140 नई इलेक्ट्रिक बसें, परिवहन व्यवस्था होगी मजबूत

देश के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने विधानसभा में परिवहन विभाग और उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में रामनगर और टनकपुर में निर्माणाधीन बस स्टेशनों की प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री ने बताया कि दोनों बस स्टेशनों का करीब 70 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इनके शुरू होने से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। मंत्री ने बताया कि चारधाम यात्रा सीजन में उत्तराखंड परिवहन निगम ने अब तक करीब 8 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर किराया कम होने के बाद निगम की बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। सरकार का लक्ष्य परिवहन निगम को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में परिवहन सुविधा बढ़ाने के लिए जल्द ही 50 नई मिनी बसें चलाई जाएंगी। साथ ही केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 140 नई इलेक्ट्रिक बसें भी मिलने वाली हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बढ़ाने और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट बुकिंग प्रक्रिया को और आसान बनाया जा रहा है। अब CSC सेंटरों से भी बस टिकट बुक किए जा सकेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के हर जिले में सिटी बस सेवा शुरू करने की योजना पर काम चल रहा है। बैठक में बस डिपो, पुराने वाहनों की जगह नई बसें, ऑनलाइन बुकिंग, यात्री सुविधाओं और परिवहन व्यवस्था के आधुनिकीकरण पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *