Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

पर्यटकों को थूक कर बनाई गई चाय पिलाने वाले युवकों पर कार्रवाई

मसूरी में बर्तन में थूक कर चाय बनाकर पर्यटकों को पिलाने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। दोनों आरोपी युवक समुदाय विशेष के हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया, हिमांशु बिश्नोई नेहरूग्राम थाना रायपुर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।

हिमांशु ने कहा कि वह 29 सितंबर को सुबह मसूरी घूमने आया था। मसूरी लाइब्रेरी चौक (गांधी चौक) पर करीब सुबह 6.30 बजे एक रेड़ी पर दो लड़के थे। जो पर्यटकों को चाय-मैगी, बंद-मक्खन नाश्ता बनाकर बेच रहे थे। हिमांशु का कहना है कि पर्यटक वहां नाश्ता करने के साथ सुहाने मौसम का आनंद ले रहे थे।

हिमांशु का आरोप है कि इस बीच उसने देखा कि चाय बनाने वाला लड़का चाय बनाने के बर्तन में थूक रहा था। उसकी बनाई वीडियो में भी बर्तन में थूकते हुए रिकॉर्ड हो गया। जब युवक को टोका तो वह और उसका साथी गाली-गलौज करते हुए वहां से जाने को कहने लगे। जान से मारकर फैंकने की धमकी देने लगे।

एसएसपी ऑफिस में दी शिकायत

जब फोन पे से चाय के पैसे का भुगतान किया तो उसमें उसका नाम हुसैन अली आया। आसपास के लोगों से नाम-पता पूछा तो एक का नाम नौशाद निवासी जमशेर कलोनीखतौली मुजफ्फनगर और दूसरे का नाम हसन अली निवासी गड्डी खाना किताबघर मसूरी बताया गया। हिमांशु के मुताबिक उसने एसएसपी ऑफिस में शिकायत दी। मंगलवार को मसूरी आने पर दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी।

इनामुल्ला बिल्डिंग स्थित एक रेस्टोरेंट में रोटी बना रहे कारीगर की वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह रोटी बनाते उसमें थूक लगाता दिख रहा था। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने रेस्टोरेंट एहतियातन बंद करा दिया। कारीगर और मालिक से पूछताछ की गई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले में जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *