Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

भाजयुमो के जिला मंत्री अमित नेगी की कार दुर्घटना, एक बच्चे की मौत, तीन गंभीर घायल, रामनगर अस्पताल में भर्ती

कोटद्वार में भाजयुमो के जिला मंत्री अमित नेगी योग दिवस के कार्यक्रम के बाद अपनी भाभी, सास और भतीजे के साथ धूमाकोट के आंसौं बाखली गांव जाने के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते में ही उनकी कार खाई में जा गिरी। कुमांऊ के मर्चुला-ढोटियाल मार्ग पर सल्ट थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। भाजपा नेता की कार सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी है।

हादसे में कोटद्वार में भाजयुमो के जिला मंत्री अमित नेगी समेत उनके परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक पांच माह के बच्चे की मौत हो गई है।  हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घायलों को रामनगर अस्पताल रेफर किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत ने बताया कि अमित नेगी शुक्रवार सुबह कोटद्वार में योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल रहे।

दिन में वह अपनी भाभी किरन देवी, सास सास सरोज देवी व पांच माह के भतीजे को लेकर कोटद्वार भाबर के घमंडपुर स्थित आवास से अपनी कार से निकले थे। उन्हें धूमाकोट के आंसौं बाखली गांव जाना था।  जिसके लिए उन्होंने रामनगर के मर्चुला होते हुए जाना ठीक समझा। अल्मोड़ा जिले की शल्ट थाना क्षेत्र में उनकी कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

सल्ट पुलिस ने राहत व बचाव कार्य कर उन्हें खाई से निकालकर पास के अस्पताल भेजा, जहां पांच माह के बच्चे की मौत हो गई। हादसे में अमित नेगी समेत तीनों लोग बुरी तरह से घायल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *