Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा भगत दा को पार्टी ने घर पर बैठा दिया और मुझे जनता ने है बैठा रखा

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। अपने रोजमर्रा के कामकाजों को तो वह फेसबुक के जरिये लोगों से शेयर करते रहते हैं, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा कि एक विवाह समारोह में पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भेंट हो गई।

उन्होंने कहा कि भगत दा गाड़ (गधेरे) वाले हैं और मैं थार वाला हूं। एक बात हम दोनों में सामान्य है कि अपनी माटी और पार्टी से उनका लगाव भी मुझसे कमतर नहीं है। मोहनरी में काफल मेले में भगतदा को आमंत्रित करूंगा। आगे उन्होंने चुटकी लेते कहा कि भगतदा को आजकल पार्टी (भाजपा) ने घर में बैठा दिया है और मुझे जनता ने बैठा रखा है। उनकी इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपने विचार भी टिप्पणी के रूप में दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *