Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

पहलगाम हमले का असर, सलमान खान ने रद्द किया यूके दौरा

पहलगाम हमले से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। हमले के बाद से कई कलाकारों ने अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इसी कड़ी में अभिनेता सलमान खान ने बड़ा कदम उठाया है। सलमान खान ने पहलगाम हमले की वजह से अपना यूनाइटेड किंगडम का दौरा रद्द कर दिया है।  सलमान खान 4 और 5 मई को यूनाइटेड किंगडम जाने वाले थे। वह ‘द बिग बॉलीवुड वन’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले थे। अब सलमान खान ने बताया है कि पहलगाम हमले की वजह से उन्होंने इसे टाल दिया है। सलमान खान के साथ माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और दिशा पाटनी जैसे सितारे जाने वाले थे। सलमान खान ने बताया है कि शो की नई तारीख का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने ‘द बिग बॉलीवुड वन’ का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन, दिशा पाटनी और सुनील ग्रोवर नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है ‘कश्मीर में दिल दहला देने वाली घटना और दुख की वजह से हमने द बॉलीवुड बिग वन शो को टालने का फैसला किया है। यह 4 और 5 मई को होने वाला था।’सलमान ने आगे लिखा ‘हालांकि हम जानते हैं कि हमारे फैन इन प्रदर्शनों का इंतजार कर रहे थे, फिर भी हमें लगता है कि दुख की इस घड़ी में रुकना ही सही है। इस वजह से होने वाली किसी भी असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं और आपकी समझदारी और समर्थन की तारीफ करते हैं। शो की नई तारीख का एलान जल्द ही किया जाएगा।’

आपको बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। हमले में करीब 26 लोगों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हुए थे। पहलगाम हमले के बाद गायक अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। श्रेया घोषाल ने सूरत में अपने संगीत कार्यक्रम को रद्द करने का एलान किया। अरिजीत सिंह ने रविवार, 27 अप्रैल को चेन्नई में होने वाले अपने कार्यक्रम को रद्द कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *