Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

सैनिकों के साथ दौड़, सैनिकों के लिए दौड़, दिल्ली में सोल्जरथॉन शुरू

दिल्ली में सोल्जरथॉन शुरू हो गई है। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और पूर्व थल सेना प्रमुख एवं मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह ने धौला कुआं में सोल्जरथॉन (सैनिकों के साथ दौड़ और सैनिकों के लिए दौड़) को हरी झंडी दिखाई।

इस मौके पर नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं… धावक बहुत उत्साहित हैं। यह एक अच्छी पहल है… यह लोगों के लिए खुद को फिट रखने की प्रेरणा है… अगर आपका शरीर फिट है, तो बाकी सब भी फिट रहता है।

पूर्व सेनाध्यक्ष और मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी.के. सिंह ने कहा कि आज जो मैराथन हो रही है उसका नाम ‘सोल्जरथॉन’ है। हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि अधिक से अधिक सैनिक इसमें भाग ले सकें और इसके साथ ही जो अन्य लोग प्रेरित होकर उनके साथ दौड़ना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं। इस आयोजन के लिए लगभग 4000 लोगों ने पंजीकरण कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *