Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

सीतापुर: पिसावां थानाक्षेत्र में कक्षा आठ की छात्रा का शव बेरी के पेड़ से लटकता मिला

सीतापुर जिले के पिसावां थानाक्षेत्र के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पीछे बेरी के पेड़ से कक्षा आठ की छात्रा का शव लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर साक्ष्य संकलित किये।

थानाक्षेत्र के सेजकला निवासी धीरसिंह की पंद्रह वर्षीय पुत्री सुभाषिनी पड़ोस के गांव खेरवा में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा है। बुधवार सुबह वह अपने घर से नित्यक्रिया के लिए निकली और पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेरवा के पीछे बेरी के पेड़ पर दुपट्टे का फन्दा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

कुछ देर बाद खेरवा गांव के ग्रामीणों ने शव लटकता देख परिजनों को जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं, फारेन्सिक टीम ने मौके की जांच कर साक्ष्य संकलित किये।

ग्रामीणो के अनुसार लड़की कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। कुछ दिन पूर्व उसने विद्यालय में ही फंदे से झूलने का प्रयास किया था तब लोगों ने उसे बचा लिया था। प्रभारी थानाध्यक्ष डीपी मिश्रा ने बताया अभी तक परिजनों का किसी पर आरोप नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *