Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

दर्दनाक घटना : गुनियाल गांव में नदी में डूबने से हुई युवक की मौत

देहरादून : गुनियाल गांव के पास नहाते हुए नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ घूमने गया था। राजपुर थाना पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद कर लिया है।

जाखन पुलिस चौकी इंचार्ज विक्रेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को पांच-छह युवक गुनियाल गांव क्षेत्र में घूमने गए थे। इस दौरान वह नहाने के लिए नदी में उतर गए। नहाते हुए 18 वर्षीय अभिषेक निवासी जीएमएस रोड निरंजनपुर डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहे। इसके बाद साथियों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। राजपुर थाना पुलिस व एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। डीप डाइविंग टीम ने काफी देर मशक्कत के बाद अभिषेक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *