Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

UP Weather Update: मानसून मेहरबान, प्रदेश में सामान्य से सिर्फ 11% कम हुई बारिश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून का असर लगातार बना हुआ है और कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। कई अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है। बारिश के मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 1 जून से 26 अगस्त तक सामान्य से करीब 11 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि, राज्य में बारिश की स्थिति अब सामान्य श्रेणी के करीब पहुंच गई है।

संभल में सबसे ज्यादा, इटावा में सबसे कम बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान संभल में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि इटावा में सबसे कम वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस मानसून सीजन में प्रदेश के कई जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है, जबकि कुछ जिले अब भी बारिश की कमी से जूझ रहे हैं।

इन जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

बारिश के आंकड़ों के अनुसार चित्रकूट में 44 प्रतिशत, कन्नौज में 22 प्रतिशत, कानपुर नगर में 24 प्रतिशत, प्रयागराज में 32 प्रतिशत, बिजनौर में 26 प्रतिशत, एटा में 42 प्रतिशत, इटावा में 21 प्रतिशत, फिरोजाबाद में 28 प्रतिशत, हमीरपुर में 45 प्रतिशत, महोबा में 31 प्रतिशत, मेरठ में 74 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर में 83 प्रतिशत और संभल में 84 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई।

इन जिलों में अब भी बारिश की कमी

प्रदेश के कई जिलों में सामान्य से काफी कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। भदोही में 64 प्रतिशत, देवरिया में 74 प्रतिशत, जौनपुर में 59 प्रतिशत, कानपुर देहात में 65 प्रतिशत, कौशांबी में 46 प्रतिशत, कुशीनगर में 69 प्रतिशत, सीतापुर में 45 प्रतिशत, अलीगढ़ में 41 प्रतिशत, अमरोहा में 39 प्रतिशत, गाजियाबाद में 61 प्रतिशत, हापुड़ में 46 प्रतिशत, मैनपुरी में 45 प्रतिशत, शामली में 62 प्रतिशत और पीलीभीत में 69 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई।

1 जून से 26 अगस्त तक 11% कम हुई बारिश

उत्तर प्रदेश में 1 जून से 26 अगस्त के बीच अनुमानित 564 मिलीमीटर बारिश के मुकाबले 500 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस तरह प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 11 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। ललितपुर, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर और बलिया में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है।

लखनऊ में दिनभर छाए रहे बादल, कई इलाकों में जलभराव

राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश और बादलों के कारण दिन के तापमान में भी कमी दर्ज की गई। लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2 डिग्री नीचे रहा। लगातार बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।

मेरठ रहा सबसे गर्म, बाराबंकी में सबसे कम न्यूनतम तापमान

बुधवार को मेरठ उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक रहा। वहीं बाराबंकी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम बताया गया।

अगले 24 घंटे बाद बदल सकता है मौसम

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह के अनुसार, उत्तर प्रदेश में फिलहाल मानसूनी बारिश का दौर जारी है। हालांकि आगामी 24 घंटों के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना है। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में बदलाव के साथ तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *