Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

श्री केदारनाथ धाम के गर्भ गृह में महिला द्वारा रुपए बरसाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, बीकेटीसी अध्यक्ष ने दिए कार्रवाई के निर्देश

रुद्रप्रयाग:-  श्री केदारनाथ धाम के गर्भ गृह में एक महिला द्वारा रूपए बरसाए जाने संबंधी वीडियो का संज्ञान लेते हुए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति(बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कड़ी नाराजगी जताई है।

उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है और प्रकरण में तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक से भी बात करके दोषियों के विरूद्ध अविलंब कार्रवाई करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *