Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

हेलीकॉप्टर सेवाओं के लिए क्या हैं सुरक्षा गाइडलाइंस?” – Uttarakhand Samachar


हेलीकॉप्टर हादसों पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

नैनीताल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि यात्रा मार्ग पर संचालित हो रहे हेलीकॉप्टर कितने सुरक्षित हैं और क्या यात्रियों की जान-माल की रक्षा के लिए कोई ठोस गाइडलाइन है? हाईकोर्ट ने इन घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है.

Chardham yatra 2025 में हेलीकॉप्टर हादसे में 13 यात्रियों की हो चुकी है मौत

चारधाम यात्रा 2025 शुरू होने के बाद अब तक पांच हेलीकॉप्टर हादसे हो चुके हैं, जिनमें कुल 13 लोगों की जान जा चुकी है. ताजा मामला बीते रविवार का है, जब केदारनाथ से वापस लौटते वक्त एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. जिसमें 7 यात्रियों की मौत हुई थी. इससे पहले 8 मई को उत्तरकाशी में भी एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें छह लोगों की जान चली गई थी.

तकनीकी खामी है या ऑपरेशनल लापरवाही : HC

नैनीताल हाईकोर्ट (Nainital highcourt) ने धामी सरकार से यह भी स्पष्ट करने को कहा है कि इन हादसों के पीछे तकनीकी खामी है या ऑपरेशनल लापरवाही. बता दें कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि में राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *