Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

Pragya Singh Case: पति से विवाद के बाद ट्रेन से उतरी, पुलिस ने किया बरामद

देहरादून से गाजियाबाद जा रही नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुई प्रज्ञा सिंह को पुलिस ने छह दिन बाद बिहार के बेगूसराय से सकुशल बरामद कर लिया है। महिला के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

पुलिस पूछताछ में प्रज्ञा सिंह ने बताया कि ट्रेन यात्रा के दौरान उनका अपने पति मनीष से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। नाराज होकर वह खुद ही ट्रेन से उतर गई और बाद में बिहार जाने वाली दूसरी ट्रेन में बैठकर बेगूसराय पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि मूल रूप से कानपुर निवासी प्रज्ञा सिंह ने करीब तीन महीने पहले अपने प्रेमी मनीष से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों बाबा केदार के दर्शन करने उत्तराखंड आए थे। दर्शन के बाद 5 मई को दंपति देहरादून से गाजियाबाद जाने के लिए नंदा देवी एक्सप्रेस में सवार हुए थे। इसी दौरान देर रात प्रज्ञा अचानक लापता हो गई थी।

महिला के गायब होने के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शुरुआती जांच में मामला गुमशुदगी का माना गया, लेकिन कई दिनों तक कोई सुराग न मिलने पर पुलिस ने अपहरण की आशंका के तहत भी जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने महिला की तलाश के लिए कई राज्यों में जांच अभियान चलाया और आखिरकार उसे बिहार के बेगूसराय से सुरक्षित बरामद कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *